सालिया में चामुंडा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हवन संपन्न, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन
करेड़ा, स्मार्ट हलचल। उपखण्ड करेड़ा के अंतर्गत किड़ीमाल ग्राम सालिया में नवनिर्मित चामुंडा माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, भव्य हवन-यज्ञ, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी का धार्मिक आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक महोत्सव में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।
आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई, जहाँ विद्वान पंडितों के सानिध्य में नवनिर्मित मंदिर में माँ चामुंडा की प्रतिमा की पुजा अर्चना । इसके बाद आयोजित भव्य हवन-यज्ञ में यजमानों और ग्रामीणों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ पूर्ण आहुतियां दीं।
इससे पूर्व आयोजित विशाल भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। “चामुंडा माता के जयकारों” से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया इस मोके पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
