पुनित चपलोत
भीलवाड़ा। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित चपरासी कॉलोनी में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके ही घर में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
घायल अभिषेक सेन पुत्र श्यामलाल सेन उम्र 26 वर्ष निवासी चपरासी कॉलोनी ने बताया कि उसकी घीसूलाल सेन निवासी लांबिया से करीब तीन वर्ष से रंजिश चल रही थी, हालांकि दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता हो चुका था। अभिषेक का कहना है कि मंगलवार को घीसूलाल ने फोन कर कहा कि बैठकर बात करनी है और उसे उसके घर आने के लिए कहा। वह काम से आधे दिन की छुट्टी लेकर अपने घर पहुंचा। कुछ देर बाद घीसूलाल सेन निवासी लांबिया, करण सेन , मुकेश तेली, लीला देवी और घीसू लाल की पत्नी उसके घर पहुंचे और जैसे ही उसने अपने घर का दरवाजा खोला करण ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और आंख में उंगली डालकर घायल कर दिया। इसके बाद घीसूलाल ने उसके पैर पर चाकू से वार किया, जबकि अन्य लोगों ने भी मेरे साथ मारपीट करी।
घटना की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घायल के बयान के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है
