Homeभीलवाड़ाछत पर नहाते समय युवती का बनाया वीडियो टोकने पर अश्लीलता और...

छत पर नहाते समय युवती का बनाया वीडियो टोकने पर अश्लीलता और जातिगत अपमानित किया, युवक की धुनाई कर पुलिस को सौपा

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । घर की छत पर नहा रही एक युवती का समुदाय विशेष के एक युवक ने पास की एक बिल्डिंग से वीडियो बना लिया। लड़की ने जब उसे अपना वीडियो बनाते हुए देख लिया तो उसे डांटा। इस पर लड़का लड़की के घर की छत पर कूद गया और लड़की से अश्लील हरकतें करते हुए उसको जातिगत अपमानित किया । मामला भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र का है।

लड़की को गालियां देते हुए जातिगत अपमानित किया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। इधर पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई करने के बाद थाने में सौंप दिया।

थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि उसकी भतीजी छत पर नहा रही थी। इसी दौरान एक दुकान पर काम करने के लिए आया लड़का इब्राहिम अब्बासी पुत्र साबिर ने उसकी भतीजी का वीडियो बना लिया।

भतीजी ने जब उसे टोका तो आरोपी मकान की छत पर कूद गया और उसके साथ अश्लील हरकते और गाली गलोच करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे और युवक की जमकर पिटाई कर दी।

लोगों ने युवक को भीमगंज थाना पुलिस को सौंपा है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में एक संगठन के कार्यकर्ता भी थाने में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर सख़्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने लड़की के अंकल की रिपोर्ट के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES