(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भगवान ब्रह्माजी की पावन नगरी पुष्कर में प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत द्वारा रेत पर उकेरी गई भव्य एवं आकर्षक कलाकृति का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
: रेत पर बनाई गई इस विशेष कलाकृति के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र उकेरा गया है, जबकि इसके चारों ओर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प तथा देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न आयामों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया है। यह रचनात्मक प्रस्तुति प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें दी गई एक अनूठी कलात्मक शुभकामना रही। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री
चौधरी ने सैंड आर्टिस्ट अजय रावत का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर अपनी कला के माध्यम से शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए उनका आभार जताया।
*पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा* : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ
चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहभागिता के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आज भारत आर्थिक एवं सामरिक क्षमता के साथ-साथ अपनी ज्ञान परंपरा, कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत को भी वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करना केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।