बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 22 अक्टूबर को सांगोद, पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 67.45 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल नामांकित 1 लाख 29 हजार 406 मतदाताओं में से 87287 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। क्षेत्र में सुबह दस बजे तक मतदान धीमा रहा। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में तीन घंटे में सुबह दस बजे तक महज 13.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। उसके बाद धीरे-धीरे मतदाताओं में उत्साह बढ़ता गया। दोपहर तक मतदान का आकड़ा 33.38 तक जा पहुंचा। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक 48.91 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।