पुरावतों का आकोला में खाटू श्याम जी का भव्य कीर्तन महोत्सव, सांवरिया सेठ, आकोला बालाजी व खाटू श्याम का सजा दिव्य दरबार

उदलियास |स्मार्ट हलचल।पुरावतों का आकोला में खाटू श्यामजी के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांवरिया सेठ, आकोला के बालाजी और खाटू श्याम जी का दिव्य दरबार फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में 4:15 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्या का शुभारंभ सजू बाबा ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद तन्न श्री चित्तौड़ ने बालाजी के भजन गाए। उड़ीसा से पधारी शुभांगी सोनी ने भजनों से खूब धूम मचाई, वहीं इंदौर से आए शुभम राणा ने भावपूर्ण भजनों से पूरे पंडाल को रुला दिया। कार्यक्रम के अंत में निज मंदिर सांवरिया सेठ के पुजारी राज महाराज ने रागिनी का केक काटा। बाहर से पधारी श्याम मित्र मंडल सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।