शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा – स्मार्ट हलचल।राज्य स्तरीय 19 वर्ष छात्र वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाहपुरा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरडा बावरियान के छात्र नारायण सिंह ने 78+ किलो वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है।यह प्रतियोगिता श्री नृसिंह विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावर में आयोजित हो रही है।
ककरोलिया घाटी के ताइक्वांडो प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में लगे शिवराम खटीक ने बताया कि नारायण की इस उपलब्धि पर पीरू डीडवानिया, अशोक खटीक, शंकर लाल चंदेल, दीपक खटीक, अशोक बेनीवाल, रेणु शर्मा, नंदिता भंडारी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।