पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया लोकार्पण
ज़ाकिर हुसैन
निंबाहेड़ा
स्मार्ट हलचल|आर्थिक सुरक्षा, भविष्य की सुनियोजित तैयारी एवं भरोसेमंद वित्तीय परामर्श के उद्देश्य को लेकर उदयपुर की प्रतिष्ठित वित्तीय सेवा कम्पनी फिनब्रेला के बिज़नेस एसोसिएट पार्टनर के रूप में “सारथी वैल्थ केयर” का शुभारंभ सोमवार को निंबाहेड़ा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।नगर के पेच एरिया परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रिबन काटकर एवं योजना से संबंधित आकर्षक पोस्टर का औपचारिक विमोचन कर “सारथी वैल्थ केयर” की सेवाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए उपयोगी एवं जनहितकारी बताया।
इस अवसर पर सारथी वैल्थ केयर के संचालक फैसल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार एवं भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर सजग है। ऐसे में “सारथी वैल्थ केयर” के माध्यम से लोगों को एक ही छत के नीचे संपूर्ण वित्तीय समाधान उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे उन्हें विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित निवेश, बेहतर रिटर्न, विश्वसनीय बीमा योजनाएं एवं भविष्य के लिए सुनियोजित आर्थिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। संस्था द्वारा ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से व्यक्तिगत वित्तीय परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
“सारथी वैल्थ केयर” में म्यूचुअल फंड निवेश, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, सामान्य बीमा, वाहन बीमा, कार एवं दोपहिया बीमा, गृह बीमा, अग्नि एवं चोरी बीमा, साइबर बीमा, लायबिलिटी बीमा, धन बीमा, कर्मचारी क्षतिपूर्ति पॉलिसी, वर्कमैन कम्पनसेशन पॉलिसी सहित अनेक प्रकार की सुरक्षा योजनाएं उपलब्ध रहेंगी।
इसके अतिरिक्त गृह ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, व्यवसाय ऋण, कर बचत योजनाएं, सेवानिवृत्ति योजनाएं, बॉन्ड एवं निवेश परामर्श जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को प्रदान की जाएंगी। संस्था का उद्देश्य लोगों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाते हुए उनके भविष्य को सुदृढ़ करना है।
सारथी वैल्थ केयर की वित्तीय सेवाएं ग्राहकों को अपने फिनब्रेला नेटवर्क के साथ सम्पूर्ण राजस्थान एवं आउट ऑफ स्टेट में भी मिलेगी।
वित्तीय सलाह परामर्श एवं सारथी वैल्थ केयर की सेवाएं प्राप्त करने के लिए मोबाइल नं. 7737675202 एवं ईमेल आईडी faisalk5202@.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की आधुनिक एवं व्यवस्थित वित्तीय सेवाएं क्षेत्र के व्यापारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। सारथी वैल्थ केयर उद्घाटन अवसर पर जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पूरण आंजना, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, उपाध्यक्ष ज़की अहमद गुड्डा,सूर्य प्रकाश मालू, कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं युवा उपस्थित रहे।
