सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

SHO अभय सिंह की उपस्थिति में हुआ रोमांचक मुकाबला, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद, 29 सितंबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सांगोद के बड़ा फील्ड स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जेएलएन संस्कार अकैडमी सांगोद के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम में थाना सांगोद के SHO श्रीमान अभय सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ वॉलीबॉल मुकाबले में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

खेल के माध्यम से दिया एकता और अनुशासन का संदेश

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ एकता, अनुशासन, भाईचारे और राष्ट्रभावना का संदेश देना रहा। मैदान पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में थाना सांगोद के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बना दिया।

जेएलएन संस्कार अकैडमी सांगोद द्वारा लगातार खेल प्रतिभाओं को मंच देने और विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यह विशेष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्म में आसूचना अधिकारी सोनू सेन सहित स्टाफ की भागीदारी रही