सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक पार्क निर्माण की मांग

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के राजस्व ग्राम मलाण के वार्ड नंबर 66 में निगम ओर नगर विकास न्यास की भूमि आराजी संख्या 291 ओर 292 पर भूमाफियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है । फर्जी स्टांप बनकर खरीद फरोख्त की जा रही है । इसे लेकर स्थानीय वाशिंदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्यवाही ओर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक पार्क निर्माण की मांग रखी है । ज्ञापन में बताया की इस स्थान पर गंदगी और झाड़ियां होने से असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे महिलाओं ओर बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । क्षेत्र में बच्चों को खेलने ओर बुजुर्गों के घूमने के लिए उपयुक्त पार्क नहीं है अगर इस जगह सुंदर पार्क का निर्माण होगा तो स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा । पूर्व में भी यहां अतिक्रमण हुआ था जिसे तत्कालीन जिला कलेक्टर मंजू राजपाल ने अतिक्रमण हटवाया था और कई अवैध कब्जे ध्वस्त किए थे । मोहल्लेवासियों ने 19 नवंबर 2018 में नगर परिषद को ज्ञापन देकर यहां से पुनः अतिक्रमण हटाने ओर पार्क निर्माण के लिए ज्ञापन दिया था तत्कालीन अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया था।  इस भूमि पर पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने विधायक मद से 2018 में 5 लाख रु कबूतर खाने के लिए स्वीकृत किए थे साथ ही बाउंड्रीवाल के लिए भी राशि स्वीकृत की थी जिसका कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ । स्थानीय वाशिंदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर, साफ सफाई करवाते हुए पार्क विकसित करने की मांग की है ।