दिनेश साहू आसींद
आसींद। स्मार्ट हलचल|आसींद नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्येंद्र सिंह चौहान ने गुरुवार को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पूर्व नगर पालिका परिसर में हवन का आयोजन किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई।हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने आसींद नगर पालिका में 17-0 के आंकड़े के साथ बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद सत्येंद्र सिंह चौहान को नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
सत्येंद्र सिंह चौहान लगातार दूसरी बार नगर पालिका के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने नगर के विकास एवं आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस दौरान आसींद विधायक जबर सिंह सांखला, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, विधायक प्रत्याशी मनसुख सिंह गुर्जर, पार्षद अनिल सिंह तंवर सहित कस्बे के भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।