(दीपक राठौर)
कुंवर सौभाग्य सिंह ने भी संभाला नगर पालिका उपाध्यक्ष का पद |
बिजौलियाँ |स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ नगर पालिका की पहली निर्वाचित चेयरपर्सन स्नेहा तिवारी और नगर पालिका उपाध्यक्ष सौभाग्य सिंह पवार ने आज प्रातः 10:30 बजे वैदिक मन्त्रोंचार के साथ विधायक गोपाल खंडेलवाल की मौजूदगी में नगर पालिका का पदभार ग्रहण किया
शपथ ग्रहण समारोह में सभी पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे और एकजुट होकर बिजोलिया के चहुमुखी विकास को प्राथमिकता देने की बात कही| वही भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता की पत्नी की कल सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने के कारण कार्यक्रम को सीमित रखते हुए बस पदभार ग्रहण का कार्यक्रम ही संपन्न किया बाकी के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए | इस मौके पर सैकड़ो ग्राम वासियों के साथ महिलाएं पुरुष भी मौके पर मौजूद रहे वही एग्जीक्यूटिव ऑफिसर तरुण कुमार शर्मा ने विधायक और नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और वॉइस चेयर पर्सन गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया|