सुरज वर्मा
स्मार्ट हलहल|भीलवाड़ा में राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14 वर्षीय बालिका राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीगंगानगर की टीम ने फाइनल मुकाबले में झुंझुनूं को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लादूलाल तेली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद रेखा पुरी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के चेयरमैन विशिष्ट विश्नोई उपस्थित रहे। राजस्थान फुटबॉल संघ की ओर से रफ़ीक सिंधी ने भी समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव कैलाशचंद्र खटीक ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में झुंझुनूं ने नागौर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीगंगानगर ने अजमेर को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में नागौर ने अजमेर को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए झुंझुनूं को 2-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला फुटबॉल संघ के प्रवक्ता दीपक खींची ने बताया कि समापन समारोह में लोकेश बुनकर, ओमप्रकाश मूंदड़ा, डालचंद चंदेल, दिनेश सेन, विनोद रूनवाल, शंकर चंदेल, शिवराम खटीक, दुर्गेश जोशी, कैलाशचंद्र कोठारी, सदीक लोहार, चेतन शर्मा, शंकर जीनगर, मिथलेश मारू, महेश शर्मा, रेखा प्रजापत, बसंता खटीक, अशोक खटीक सहित खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
