‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को लेकर जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई (जेल भेजने) की मांग बुलंद की गई।
अहसान पठान ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयुक्त ने देश के लाखों युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार (वोट देने) से वंचित रखा है। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किया है।
रविवार शाम दिल्ली के लिए हुए थे रवाना !
चित्तौड़गढ़ जिले के कांग्रेसजन रविवार शाम को ही जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सोमवार को जंतर-मंतर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और देश की जनता की आवाज में आवाज मिलाते हुए लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संकल्प दोहराया।
विभिन्न संगठनों और अग्रिम मोर्चों की रही सक्रिय भागीदारी !
इस बड़े विरोध प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ जिले से कांग्रेस के अग्रिम संगठनों, सेवादल और एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएसयूआई से चक्षु शर्मा सहित जिलेभर के प्रकोष्ठों, विभागों और अग्रिम संगठनों के दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही ।