सावित्री माता रोपवे 15 से 25 अप्रैल तक बंद श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर /स्मार्ट हलचल|सावित्री माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सावित्री माता रोपवे का संचालन 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे में वार्षिक मेंटेनेंस और सुरक्षा जांच (NDT) का काम किया जाएगा।यह जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल को शाम 4:30 बजे तक रोपवे सेवा चालू रहेगी, इसके बाद 25 अप्रैल तक पूरी तरह संचालन बंद रहेगा। इस अवधि में रोपवे सिस्टम और मशीनों की जांच व मरम्मत की जाएगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
रोपवे प्रबंधन ने बताया कि 26 अप्रैल से सेवा दोबारा शुरू होने की संभावना है।