सवाईपुर में कलशयात्रा के साथ श्री मद् भागवत कथा महोत्सव की शुरुआत

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में श्री मद् भागवत कथा महोत्सव एवं हरिबोल प्रभात फेरी संगम को लेकर आज गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई, इसके साथ ही श्री मद् भागवत कथा की शुरुआत हुई । आयोजक कर्ता जगदीश उपाध्याय ने बताया कि आज गुरुवार प्रातः 8:15 बजे सालरिया रोड़ स्थित हनुमान जी मंदिर से शोभायात्रा व कलश यात्रा प्रारंभ हुई, 21 महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई, कलशयात्रा गाजे-बाजे ढोल-नगाड़, बैंड के साथ गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए, भक्तिमय भजनों पर भक्तजन नाचने झुमने लगे, शोभायात्रा व कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, शोभायात्रा व कलशयात्रा ब्राह्मणों के मंदिर पर पहुंची, जहां दोपहर 12 बजे से कथा वाचक कमलेश सिरोठा भीलवाड़ा के मुखारविंद से श्री मद् भागवत कथा शुभारंभ हुई, कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 3:15 बजे तक ब्राह्मणों के चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में होगा । 27 मई को सायं 5 बजे भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी । 28 मई को प्रातः 8 बजे से हरि बोल प्रभात फेरी की शुरु होगी ।।