निजी स्कूल की वैन, आधा दर्जन विद्यार्थी घायल
घायलों को तुरंत बहार निकाला गाँव वालों की मदद से
हॉस्पिटल पहुँचाया
बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद 12 अक्टूबर
स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के मंडाप रोड़ कुंदनपुर के बीच तेहरोली गांव के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया, जहाँ एक निजी स्कूल की बालवाहिनी (वैन) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब आधा दर्जन स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं। घटना के बाद से ही इलाके में भारी रोष और हंगामा देखने को मिल रहा है।
नियमों की अनदेखी और ड्राइवरों की भारी लापरवाही
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि:
बाल वाहिनियों में क्षमता से अधिक बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है।
परिवहन नियमों को ताक पर रखकर कंडम और जर्जर हो चुकी गाड़ियों का बेधड़क इस्तेमाल किया जा रहा है।
चालकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने जैसी गंभीर शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।