(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ स्मार्ट हलचल|अजमेर नगर परिषद सभापति राजेन्द्र बाकोलिया के नेतृत्व में चल रहे ‘स्वच्छ पुष्कर, निर्मल सरोवर’ अभियान के तहत तीसरे सप्ताह सोमवार को ग्वालियर घाट पर श्रमदान किया गया।उपसभापति लक्ष्मी पाराशर समेत पार्षदों ने घाट पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पार्षद धर्मेंद्र नागोरा,मोहित पाराशर, भाजपा नेता संदीप पाराशर, मुकेश कुमावत, वेदप्रकाश पालरिया, पुष्कर नारायण भाटी, शंकर चौहान, विष्णु सेन, महेश पाराशर, अशोक पाराशर, कमल रामावत समेत कई पार्षद मौजूद रहे।सभापति राजेन्द्र बाकोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है। इसे संस्कार बनाना होगा।