नृसिंह बासनी में दूसरे चरण का मतदान खत्म: 60.59 वोटिंग दर्ज, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद; 20 नवंबर को नतीजे

लुकमान शाह। थांवला
स्मार्ट हलचल|राजस्थान पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को मतदान पूरा हुआ। नृसिंह बासनी में शाम 6 बजे तक 60.59% वोटिंग दर्ज की गई।मतदान पूरा होने के साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अलग-अलग प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले।मतदान के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें मतगणना पर हैं। मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद ही नतीजे साफ होंगे।