(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस मित्र टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मेला मजिस्ट्रेट गुरुप्रसाद तंवर, एडिशनल एसपी ग्रामीण लालचंद कायल, सीओ सत्येंद्र सिंह नेगी, नगर परिषद आयुक्त रेखा जैसवानी और थानाधिकारी अशोक विशु की मौजूदगी में टीम को नई वर्दियां दी गईं।इस अवसर पर टीम प्रभारी अमित भट्ट समेत संवरा शर्मा, मनीष कुमावत, राजेंद्र बच्चानी, चिरंजीलाल कुमावत, मुकेश देवड़ा, मुकेश सेन, अरविंद सेन, अजय नाथ, विष्णु मीणा, हीरालाल मीना, विष्णु बाकोलिया, मदन नायक समेत अन्य पुलिस मित्र मौजूद रहे।