पुष्कर में कांग्रेसियों ने बाल दिवस मनाया

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो द्वारा पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।​कार्यक्रम पीसीसी उपाध्यक्ष श्रीमति नसीम अख़्तर इंसाफ के नेतृत्व में आयोजित किया गया एवं इसके अंतर्गत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पंडित नेहरू जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर अध्यक्ष प्रमोद पाराशर वरिष्ठ नेता हाजी इंसाफ अली जगदीश कुर्डिया जगदीश कुमावत जयकुमार वाल्मीकि,टीकम शर्मा शरद वैष्णव महेश नायक विजय मुखर्जी ओमप्रकाश तिग़ाया, रविन्द्र नागौरा जितेन्द्र गहलोत हुकमसिंह आदि मौजूद थे।