शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।कस्बे में पेट्रोल पंपों पर नियमों की अनदेखी की सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बोतलों में खुलेआम पेट्रोल-डीजल भर जा रहा है। लाडपुरा चौराहे व रात्या खेड़ा के बीच एक इंडियन (IndianOil) पंप भीलवाड़ा लाडपुरा एनएच 758 मार्ग के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही आसपास के दुकानदार खाली बोतलें व कैन लेकर पहुंच जाते हैं और 50 व 60 लीटर पेट्रोल-डीजल बोतलों में भरवाकर ले जाते हैं। कर्मचारियों द्वारा बिना रोक-टोक यह बिक्री की जा रही है। इस बीच पेट्रोल पंप पर बोतल में डीजल भरते कर्मचारियों द्वारा बताए जा रहे है। कर्मचारियों के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है।
