रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल|भवानी मंडी के वरिष्ठ समाज सेवी दुर्गा प्रसाद पारेता ठेकेदार का आज अचानक हृदयाघात से निधन हो गया स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद पारेता ठेकेदार जी के नाम से शहर में जाने जाते थे भवानी मंडी का एक भी सामाजिक संगठन ऐसा नहीं था जिन में उनकी भूमिका नहीं रही हो भवानी मंडी में चाहे सुरक्षा मोर्चा हो चाहे व्यापार महासंघ हो चाहे गौशाला हो या मुक्तिधाम नवनिर्माण समिति हो हर समाज सेवी संगठन में उनकी भूमिका बराबर बनी रहती थी भवानी मंडी में गोपाल गौशाला के निर्माण के समय उनके किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं तथा लगातार कई वर्षों तक वह गौशाला समिति के अध्यक्ष भी रहे इसी तरह भवानी मंडी नागरिक सुरक्षा मोर्चा के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भुलाई नहीं जा सकती दुर्गा प्रसाद पारेता इन समाजसेवी संगठनों के अलावा पचपहाड सैयद बाबा उर्स कमेटी के भी वर्षों तक सदर रहे उनके उर्स कमेटी के सदर के कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर में हिंदू मुस्लिम एकता के लिए भी लगातार प्रयास किए इन सभी समाजसेवी संगठनों के अलावा भवानी मंडी स्थापना दिवस आदि ऐसे कई कार्यक्रम होते थे जिनमें हर कार्यक्रमों में उनकी भूमिका सराहनीय रहती थी कोई भी काम का जब वह बीड़ा उठा लेते थे तो उसे काम को पूरा करके ही रुकते थे भवानी मंडी मुक्तिधाम समिति के जब तक वह अध्यक्ष रहे उन्होंने स्थानीय मुक्तिधाम का कायाकल्प कर दिया आज अचानक उनके चले जाने से पूरा शहर स्तब्ध है तथा वह पंक्तियां याद आ रही है बड़े शौक से सुन रहा था जमाना तुम ही सो गए दास्तां कहते कहते आज ठेकेदार जी कि अचानक हुई मृत्यु से शहर का हर नागरिक स्तब्ध है दुखी है
