गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा में झुके श्रद्धालुओं के शीश, भक्ति के रंग में रंगा प्रेम प्रकाश आश्रम

संत शम्भूलाल के सानिध्य में निकली टेऊराम प्रभात फेरी, गौशाला में गौपूजन कर गायों को खिलाई लापसी, गुड़ और हरा चारा

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।नंद नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में कार्तिक महोत्सव के तहत धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। संत शम्भूलाल के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व विशेष उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।गोपाष्टमी के अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम से संकीर्तन करते हुए टेऊराम प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मसूदा रोड स्थित तिजारती गौशाला पहुंची, जहां संत शम्भूलाल ने गौमाता का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान सत्संग में संत ने गौमाता की महिमा का बखान करते हुए गौसेवा को मानव जीवन का श्रेष्ठ पुण्य कार्य बताया।

संत ने गौमाता की आरती कर उन्हें भोजन करवाया। वहीं प्रेम प्रकाश मंडल के सदस्यों ने गायों को लापसी, गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और गौसेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भगवान दरयानी, सुंदर वासवानी, कुमार सधनानी, पवन राजवानी, रवि लालवानी, सुनील लालवानी, सनी बाबानी, वासु, चंचलदास सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सेवाएं दीं।