Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सेठो के सेठ सांवरिया सेठ ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड

सेठो के सेठ सांवरिया सेठ ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड


1260 ग्राम सोना, 90 किलो चांदी के साथ 23 करोड़ से अधिक भेंट राशि निकली।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल/मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवरिया जी मे 29 दिसम्बर को भंडार खोला गया जिसकी गणना मे दुसरे चरण से प्राप्त राशि 7 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपए हुए, 7 जनवरी को तीसरे चरण कि गणना हुई जिसकी प्राप्त राशि 4 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपए प्राप्त हुए। 8 जनवरी को चोथे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 4 करोड़ 85 लाख 15 हजार रुपए कि गणना एवं पांचवें चरण कि गणना से प्राप्त राशि 44 लाख रुपए प्राप्त हुए।
10 जनवरी कि गणना से प्राप्त राशि 6 लाख 24 हजार 624 रूपए हुए।
सभी छ चरणों कि राशि 17 करोड़ 80 लाख 18 हजार 624 रुपए हुए एवं ऑनलाइन कार्यालय भेंट कक्ष से प्राप्त राशि 5 करोड़ 38 लाख 90 हजार 140 रूपए हुए, भण्डार और कार्यलय भेंट कक्ष दोनों कि राशि 23 करोड़ 19 लाख 08 हजार 764 रुपए कुल प्राप्त हुए।
कार्यालय से प्राप्त सोना 220 ग्राम 100 मिलि ग्राम
कार्यालय से प्राप्त चांदी 46 किलो 523 ग्राम। वही दान पात्र भण्डार से प्राप्त सोना 1 किलो 40 ग्राम ओर दान पात्र भण्डार से प्राप्त चांदी 43 किलो 144 ग्राम हुई।
इस दौरान कई विदेशी मुद्राए भी प्राप्त हुई, चिल्लर की गणना अभी भी शेष है।
मन्दिर मण्डल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी एडीएम प्रभा गोतम, लेखा अधिकारी राघव शर्मा, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, प्रशासनिक अधिकारी शिवशंकर पारिक, संस्थापन अधिकारी लहरी लाल गाडरी, मन्दिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, संस्थापन सहायक नारायण लाल गाडरी, जितेन्द्र त्रिपाठी एवं बेंक कर्मचारी ओर मन्दिर मण्डल कर्मचारी उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES