ओमप्रकाश शर्मा
स्मार्ट हलचल/पावटा.राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा द्वारा सेवा सेतु अभियान-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के अधिशाषी अधिकारी फतह सिंह मीणा ने बताया कि निदेशक एवं विशिष्ट सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, राज० जयपुर के निर्देशों कि पालना में 7 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आयोजित होने वाले कैम्प का समय प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा, ये सभी शिविर नगरपालिका कार्यालय पर आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत 07.10.2026 को वार्ड संख्या 01 से 06 तक का शिविर नगरपालिका कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। वहीं 8 अक्टूबर को वार्ड 7 से 12, 9 अक्टूबर को वार्ड 13 से 18 तक, 12 अक्टूबर को वार्ड 19 से 25 तक, 13 अक्टूबर को वार्ड 26 से 31 तक, 14 अक्टूबर को वार्ड 32 से 37 तक, 15 अक्टूबर को वार्ड 38 से 41 तक एवं 16 अक्टूबर को वार्ड 42 से 45 तक के लोग अपने संबंधित कार्य करवाने के लिए शिविरो का लाभ ले सकते है। पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका चेयरमैन मीना सैनी, वाइस चेयरमैन सोमवती मीणा, अजय सैनी जिला महासचिव कांग्रेस, पीसीसी सचिव जगदीश मीणा ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि को अपने वार्ड के शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक शिविरों का लाभ उठावें। नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा द्वारा 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान-2026 के लिए अमित कुमार जोनवाल (कनिष्ठ अभियंता) को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त अन्य कार्मिकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। अधिशाषी अधिकारी फतह सिंह मीणा द्वारा जारी आदेश में सभी को अपने आवंटित कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रोहित शर्मा कनिष्ठ लिपिक, संजय कुमार मीणा, स्वास्थ्य जमादार (सहायक), हितेश मीणा स. कर्मचारी (सहायक), राजेन्द्र कुमार सैनी कम्प्यूटर ऑपरेटर को कृषि भूमि नियमन, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए के अंतर्गत पट्टे, उपविभाजन पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, खांवा भूमि लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण, सीसी डामर सड़क मरम्मत व पैच वर्क, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना, ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस, ओ.एफ.सी.-मोबाईल टावर एनओसी तथा शहरी सेवा शिविर की समस्त सूचना पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य सौंपा गया है। वहीं मुकेश कुमार देवन्दा वरिष्ठ सहायक को शहरी निकायों में स्ट्रीट लाईट दुरुस्तीकरण, नालियों की मरम्मत, फेरो कवर का कार्य। ललिता यादव फायरमैन, रामगोपाल मीणा कार्यवाहक जमादार, अभिषेक मीणा कारिष एस.आई., मुखराम गुर्जर स्वास्थ्य जमादार को शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई, प्रमुख चौराहों, डिवाईडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रखरखाव व ई डब्लू एस प्रमाण पत्र का कार्य। धर्मेन्द्र यादव लीडिंग फायरमैन, अमर चन्द चौधरी लेखाकर्मी एमएसआरजीवाई आशा मीणा एमआईएस एमएसआरजीवाई आशा को फायर एनओसी, हेल्प डेस्क काउंटर व मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना से संबंधित कार्य। देशराज गुर्जर स. कर्मचारी को अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन तथा पालनहार योजना से संबंधित कार्य।मनीष कुमार शुक्ला सिविल इंजि. (पीएमएवाई) को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि, सीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन प्राप्त करना व लंबित आवेदनों का ऋण वितरण। रमेश कुमावत एमआईएस एसबीएम को स्वच्छ भारत मिशन व सिटीजन फीडबैक से संबंधित कार्य। घनश्याम पारीक कम्प्यूटर ऑपरेटर को कम्प्यूटर संबंधित सम्पूर्ण कार्य।संजय सैनी कम्प्यूटर ऑपरेटर को जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन कार्य। दिनेश कुलदीप व कालूराम जाट को कैम्प स्थल पर प्रतिदिन फ्लैक्स/बैनरों को सही ढंग से व्यवस्थित करना व अन्य कार्य कैम्प प्रभारी के निर्देशानुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।