शाहपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज: नौनिहालों को पिलाई सुरक्षा की खुराक

शाहपुरा | राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान | स्वास्थ्य विभाग एक्शन 2026

शाहपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज: नौनिहालों को पिलाई सुरक्षा की खुराक

पीएमओ डॉ. अशोक जैन के निर्देश पर त्रि-दिवसीय अभियान की शुरुआत; पहले दिन बूथ पर पिलाई दवा, अगले दो दिन टीमें घर-घर जाकर पिलाएंगी पोलियो खुराक
विशेष रिपोर्ट: स्मार्ट हलचल ब्यूरो (शाहपुरा)

शाहपुरा, 28 जून 2026। राजकीय जिला चिकित्सालय शाहपुरा शहरी क्षेत्र में पीएमओ डॉक्टर अशोक जैन के निर्देश पर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ रविवार को कोठार मोहल्ला स्थित पटवार भवन में सुबह 8 बजे किया गया, जहां स्थानीय नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

3 दिनों तक चलेगा अभियान, शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य:

(MOIC) मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉक्टर अभय कुमार धाकड़ ने बताया की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून से 30 जून तक शाहपुरा शहर में अधिक से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिन 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को बूथ पर दवा पिलाई जा रही है तथा अगले 2 दिनों तक स्वास्थ्य टीमों के द्वारा, घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी ताकि दवा पीने से कोई भी बच्चा वंचित न रहे।

फील्ड में मुस्तैद रहे स्वास्थ्य कर्मी:
अभियान के दौरान पर्यवेक्षक शंकर लाल रेगर की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक हीरा बानू कायमखानी, मुरलीधर शर्मा, ललिता भील तथा शुभांशु लोठ द्वारा पोलिया की दवाई पूरी मुस्तैदी के साथ पिलाई जा रही है। चिकित्सा विभाग ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपने बच्चों को पोलियो सुरक्षा चक्र से जोड़ने की अपील की है।