पल्स पोलियो अभियान: बच्चों ने पिए ‘दो बूंद जिंदगी की’

गुरला में 0-5 साल के 2334 बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक, घर-घर दस्तक देंगे स्वास्थ्य कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता_

*गुरला*स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को ग्राम गुरला में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। ‘दो बूंद जिंदगी की’ नारे के साथ शुरू हुए अभियान में सुबह 8 बजे से ही बूथों पर बच्चों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया।

*2334 बच्चों को पिलाई दवा*
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरला के प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरला में 26 बूथ पर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व एएनएम की टीमों ने 2200 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। बूथ पर आए बच्चों को टॉफी-गुब्बारे भी बांटे गए।

*घर-घर चलेगा अभियान*
सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।

पोलियो बूथ पर बच्चे को दवा पिलाने आई मां सुनिता सुवालका चंदा सुवालका ने कहा – “दो बूंद पिलाकर हम अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। सभी को अपने बच्चों को दवा जरूर पिलानी चाहिए।सुनिता कुमारी सुमन सोनी व मेना सुवालका आशा शर्मा चन्दा त्रिपाठी रेखा सेन अनिता वैष्णव