Homeभीलवाड़ाशराब के पैसे नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने मां की पीट...

शराब के पैसे नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने मां की पीट पीट कर की हत्या

राजेश कोठारी

करेड़ा । एक मां ने बेटे को शराब के पैसे नहीं दिए तो इस कलयुगी बेटे ने मां को लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। थानाधिकारी अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि सोहनी देवी पति भैरु लाल नट दिनांक 19 अप्रैल 2024 को घर पर काम कर रही थी उस दौरान उसका बेटा लक्ष्मण नट आया और शराब के पैसे मांगे तो मना कर दिया। जिससे आवैश में आकर लक्ष्मण ने अपनी मां को लाठी से पीट पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर मौके से भाग गया। गम्भीर हालत में महिला को करेडा चिकित्सालय लाया गया जहां से भीलवाड़ा व फिर उदयपुर महाराणा प्रताप भोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को महिला ने दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है .

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES