शेरूद्दीन स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 का भव्य समापन

रोमांचक फाइनल में अलीगढ़ ग्रीन ने अलीगढ़ ब्लैक को 4 रन से हराया-खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़।स्मार्ट हलचल।कस्बा अलीगढ़ में आयोजित शेरूद्दीन स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 का तीन दिवसीय आयोजन रविवार रात्रि को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ ग्रीन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ ब्लैक को 4 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता अलीगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासक सबिया बी के पति एवं समाजसेवी जफर मियां ने की। कार्यक्रम में फैयाजुद्दीन शेख (लाडले मास्टर), उमर मियां, मासूफ अली, काशिफ खान तथा जयराम मीणा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।फाइनल मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जीशान अली को बेस्ट बॉलर, सोहेल सैफी को बेस्ट बल्लेबाज तथा सिराजुद्दीन शेख को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता संचालक अबरार शेख ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा उनमें अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। समापन समारोह के बाद भामाशाह काशिफ खान द्वारा सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया।आयोजन के सफल संचालन एवं खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।