शिवाला सरपंच सुबह सिंह सैमाड़ा ने किया पदभार ग्रहण, गांवों के सर्वांगीण विकास का दिलाया भरोसा
वजीरपुर। स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत शिवाला के नवनिर्वाचित सरपंच सुबह सिंह सैमाड़ा ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में सरपंच का स्वागत किया गया।पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि उनकी जीत संपूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों और ढाणियों का बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। उन्होंने पारदर्शी प्रशासन, शिक्षा, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और मार्गदर्शन से ग्राम पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।