शिवम ने 37वीं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

(रमेश चंद्र डाड)

आकोला | स्मार्ट हलचल|जिला वूशु संघ के महासचिव ओर मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि शिवम ने विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वीं राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक 🥇 जीता। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नागपुर में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित हुई।इस शानदार उपलब्धि के बाद अब शिवम विद्या भारती की ओर से SGFI जूनियर नेशनल टूर्नामेंट (अंडर-17) में भाग लेगा। यह प्रतियोगिता 14 से 18 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होगी।
भीलवाड़ा आने पर जिला वूशु संघ के अध्यक्ष गौरव आचार्य ,अंकित योगी,दीपेंद्र सिंह एवं समस्त कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय लेवल पर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।