Homeराजस्थानअलवरकठूमर से भनोखर व लक्ष्मणगढ़ सड़क पर रोडवेज बसों की कमी से...

कठूमर से भनोखर व लक्ष्मणगढ़ सड़क पर रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान

कठूमर से भनोखर व लक्ष्मणगढ़ सड़क पर रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान

निजी वाहनों में यात्रा करने को मजबूर लोग

कठूमर। दिनेश लेखी

कठूमर।स्मार्ट हलचल/उपखंड मुख्यालय पर स्थित भनोखर व लक्ष्मणगढ़ सड़क मार्ग पर रोड़वेज बसों की कमी से बस यात्रियों को निजी वाहनों में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मनोज आमेरिया ने बताया कि कठूमर से लक्ष्मणगढ़ सड़क मार्ग के मध्य रोड़वेज बसों का कम संचालन होने से यात्री परेशान हो रखे हैं। वहीं कठूमर से भनोखर मंडावर सड़क मार्ग पर एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से निजी वाहनों से अपनी दैनिक उपभोग की वस्तुओं को लेने के लिए बाजार आते जाते रहते हैं। जिससे उनका काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घंटो घंटो तक बैठे रहने के बावजूद भी साधन नहीं मिल पाते हैं।

लोगों ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ मार्ग पर दिन भर में रोडवेज सरकारी करीब 2 बसों का ही संचालन हो रखा है। जिसके चलते बस यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। वही कुलदीप चौधरी ने रोड़वेज बस का सफल संचालन करवाने की मांग की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES