श्री अग्रसेन कर्मचारी विकास समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह भव्य सम्पन्न

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|अग्रवाल समाज सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में श्री अग्रसेन कर्मचारी विकास समिति, उदेई मोड़ द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह मधुवन रिसोर्ट, हिंडौन-जयपुर बाईपास, गंगापुर सिटी में भव्य रूप से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज एवं महालक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पूजा-अर्चना से हुआ। भगवान गणेश की वंदना के पश्चात समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों का तिलक एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा रोडवेज स्मार्ट कार्ड, सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में विजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रहे तथा नगर परिषद गंगापुर सिटी के निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अध्यक्षता की। अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सौरभ कुमार जिंदल, त्रिलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज मंगलम, चेतन अग्रवाल, धीरज कुमार सिंघल, गिरीश अग्रवाल एवं राधारमण गुप्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही समाज समिति अध्यक्ष दुर्लभ गोयल, श्री मोहन लाल कुनकटा, लक्ष्मी चन्द, दीनदयाल सहित विभिन्न सामाजिक समितियों, युवा संगठनों एवं महिला मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिकों ने समारोह में सहभागिता की।समिति अध्यक्ष डॉ. रिद्धि चन्द गुप्ता, महामंत्री सतीश चन्द गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक सुरेश चन्द गुप्ता ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करना, उन्हें रोडवेज स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन अनुभव, सामाजिक योगदान एवं मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है।दीपावली मिलन समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता एवं पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम ने वरिष्ठजनों के सम्मान, सामाजिक सेवा एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य दामोदर कुड़गांव,नरेंद्र तमोलीपुरा, विष्णु डूडीपुरा, संजेश व्याख्याता, पुरुषोत्तम कम्पाउंडर, योगेश कुड़गांव, दीपक सलेमपुर एवं राजेंद्र गैरई, विष्णु बालोती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।