Homeभरतपुरश्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में संत समागम और यज्ञ...

श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में संत समागम और यज्ञ पूर्णाहुति के साथ कल्लाजी जन्मोत्सव सम्पन्न

डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। शहर के राजपुर वार्ड नं 1 स्थित श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में श्री कल्लाजी जन्मोत्सव निमित्त दो दिवसीय धार्मिक आयोजन अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन भगवान का पूजन, होमात्मक के साथ वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति सम्पन्न हुई एवं अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के संतो महंतो एवं भक्तो का समागम हुआ जिसमे अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान बिछीवाड़ा, महंत कचरूलाल पटेल भेहणा, महंत अनिल वैष्णव वलात गुजरात,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हलीन महंत भीमसिंह चौहान के पुत्र महंत चंद्रदीप सिंह चौहान वरदा, महंत नारायणदास वैष्णव उदयपुर, महंत रामसिंह हड़मतीया, महंत मोहन सिंह सेनाला,महंत देवीसिंह बनकोड़ा, महंत तेजसिंह बिछिवाडा, महंत अजित सिंह बांसवाड़ा,महंत भैरवसिंह स्वरूपगढ़, महंत भरतलाल डोला, महंत मनोज रावल देवसोमनाथ, महंत विजय सिंह ओडवाडिया, महंत धना भाई सूरजगांव, महंत वजा भाई सागवाडा, महंत भंवर सिंह बांसवाडा,महंत जोरावर सिंह डेचा, महंत प्रवीण सिंह डेचा,चेहर धाम गेंजी भुआजी प्रवीण सिंह,महंत करण सिंह करेलिया,महंत महिपाल सिंह नारपुरा, महंत दलपत सिंह धावड़ी,महंत पुष्पेंद्र सिंह नौगांमा,महंत भूपेंद्र सिंह, महंत तुलसीदास नवलश्याम, महंत प्रभुलाल सुरपुर,महंत विनोद बंजारा खोती,महंत फतेहसिंह पाहेड़ा,महंत मदन सिंह बिछिवाडा,महंत उमेश त्रिवेदी डूंगरपुर,महंत अनिल दास सत्तू,महंत कांतिलाल कोलखंडा, महंत गुड्डू भाई बांसवाड़ा सहित कई स्थानों के गादीपति संत महंत भक्तगण उपस्थिति हुए। राजपुर धाम की और से महंत गोपालदास महाराज ने सभी संतो का अतिथि सत्कार स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही सभी संतो महंतो के सानिध्य में श्रीफल होम कर वैदिक यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती की गई।अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के महंतो ने सम्प्रदाय की मर्यादा अनुसार महंत गोपालदास महाराज का साफा बंधवाकर शॉल एवं उपर्णा ओढ़कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मन्दिर विकास समिति के छगनलाल कलाल, प्रवीण प्रजापत, राजेंद्र सिंह रेलड़ा, बीरबल सिंह चौहान, धुलेश्वर प्रजापत सहित मातृ शक्ति एवं समस्त भक्तो का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन कर कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES