बच्चो ने फोड़ी मटकी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्ष के साथ मनाया

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ उपनगरी क्षेत्र सेन्थी के अरिहंत विहार नवकार नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम संयोजक गोपाल जटिया ने बताया कि इस अवसर पर कॉलोनी के नन्हे मुन्ने बच्चो ने मटकी फोड़ी जिसके बाद श्रीकृष्ण ओर सांवरिया सेठ के जयकारों से कॉलोनी गूंज उठी। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान रबिन्द्र प्रधान, लक्ष्मण मेघवाल, विशाल पारिख, ओम जैन शंभूपुरा, रणजीत आचार्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।