Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभव्य श्री राम की शोभायात्रा निकाली

भव्य श्री राम की शोभायात्रा निकाली

Shri Ram’s procession

-शोभायात्रा में श्री राम के भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

-श्री राम के जयकारों से गूंज उठा शहर

लखन झांझोट

लाखेरी – स्मार्ट हलचल/अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रविवार को सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में भव्य श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री राम भक्त पताका फहराते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान श्री राम का दरबार, कच्छी घोड़ी नत्य, हनुमान जी, वानर सेना सहित विभिन्न प्रकार की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों का कार्यक्रम डीके इवेंट के कलाकारों द्वारा किया गया।झाकियां को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा शहर के ब्रह्मपुरी स्थित रघुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर विजय गेट, तोरण की बावड़ी,बस स्टेंड, गांधी पूरा, चुंगी नाका, बॉटम लेवल, रामधन चौराहे, सुखाड़िया पार्क होती हुई देर शाम को जिक जैक डेम पर पहुंची। जिक जेक डैम पर पहुंचने के बाद आयोजकों द्वारा श्री राम भगवान की महा आरती की गई।इसके बाद राम भक्तों द्वारा डैम पर दीप दान किया गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम जी आएंगे,, भजन की प्रस्तुति देकर राम भक्तों को भाव विभोर कर दिया। शोभायात्रा का शहर वासियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर पुष्प वर्षा कर अल्पाहार करवाया। शोभायात्रा में डीजे व बैंड की धुन पर राम भक्त जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में हजारों की संख्या महिला,पुरुष, बच्चे मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES