—–>श्री श्याम जी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक का जयंती पर होगा विमोचन।
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/ नगरफोर्ट राजा मुचकन्देश्वर श्री श्याम जी महाराज मंदिर ट्रस्ट, अखिल भारतीय सेन समाज नगरफोर्ट की साधारण सभा गुरुवार 28 मई को मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति बजरंग लाल फदानिया, उपसभापति लक्ष्मी नारायण एवं बुद्धिप्रकाश ने की। इसमें 31 जनवरी 2026 को संपन्न श्री श्याम जी महाराज जयंती समारोह की गणेश विदाई के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।मुख्य कोषाध्यक्ष रामावतार सहण व कोषाध्यक्ष जगदीश फुलेता ने बताया कि सदस्यता, कार्यक्रम सहयोग व अन्य मदों से कुल आय 13,49,902 रुपये हुई। कुल व्यय 8,00,987.79 रुपये रहा। इस प्रकार 5,48,914.21 रुपये की बचत हुई। वर्ष 2024-25 की 15 लाख रुपये की एफडीआर के बाद 1,23,366.56 रुपये शेष थे। अब 15 लाख की एफडीआर के बाद ट्रस्ट के पास कुल 6,72,280.77 रुपये शेष हे।सर्वसम्मति से बचत राशि का उपयोग मंदिर परिसर में चार सो लोगों की क्षमता वाला सामुदायिक हॉल बनाने में करने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट का कहना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था न होने से परेशानी होती है। नया हॉल धार्मिक कार्यक्रम, मीटिंग व विश्राम के लिए उपयोग होगा।अंतरराष्ट्रीय कविराज प्रचंड गोरस, संभाग प्रभारी श्यामलाल फौजी, बूंदी जिला अध्यक्ष बाबूलाल सेन, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा शंकर नैनवा, जिला अध्यक्ष गोपाल लाल बोसरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कुंज बिहारी टोंक का तिलक-माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।अतिथियों ने शिक्षा, समाज उत्थान व मंदिर विकास पर योजनाएं रखीं। सभापति बजरंगलाल फदानिया ने श्री श्याम जी महाराज के जीवन पर लिखे लेख का वाचन किया और आगामी जयंती पर पुस्तक विमोचन की घोषणा की।पूर्व अध्यक्ष दुर्गा शंकर नैनवा ने श्री श्याम जी महाराज की आरती का विमोचन किया। बैठक के बाद देर रात तक गणेश विदाई कार्यक्रम चला। इसमें कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर जिलों से ट्रस्ट पदाधिकारी, सदस्य व समाज बंधु शामिल हुए। उपस्थित समाज बंधुओं ने ट्रस्ट पदाधिकारियों का तिलक-माला से सम्मान किया।
