रामनिवासधाम में 18 से 24 सितंबर तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

संत मस्तरामजी मालपुरा करेंगे कथा का वाचन, दो सत्रों में होगा आयोजन

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
स्मार्ट हलचल|श्री रामनिवासधाम परिसर में 18 से 24 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। श्रीमहाराज की अनुकम्पा और वर्तमान आचार्यश्री के आदेश से होने वाले आयोजन में मालपुरा के संत श्री मस्तरामजी महाराज कथा का वाचन करेंगे। आयोजन को लेकर रामनिवासधाम परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, संत परंपरा और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दो सत्रों में होगा। सुबह 9 से 11.30 बजे तक तथा दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक कथा होगी। धाम प्रबंधन ने शाहपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इष्ट-मित्रों सहित कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।
रामनिवासधाम के कार्यवाहक भंडारी संत नवनिधराम महाराज ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
यह रहेगा कार्यक्रम
कथा अवधि- 18 से 24 सितंबर 2026
स्थान- श्री रामनिवासधाम परिसर, शाहपुरा
कथा वाचक- संत श्री मस्तरामजी महाराज, मालपुरा
समय- सुबह 9 से 11.30 बजे एवं दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक

भक्ति का संदेश- आयोजन के आमंत्रण में संत परंपरा की वाणी के माध्यम से रामभक्ति का संदेश दिया गया हैकृ “कलिकाल में राम भजन से ही कार्य सिद्ध होता है।”