Homeभीलवाड़ाश्रावण महोत्सव पर टाक समाज का भव्य आयोजन 24 को, घाटारानी टाक...

श्रावण महोत्सव पर टाक समाज का भव्य आयोजन 24 को, घाटारानी टाक धर्मशाला में लहरिया उत्सव, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

जहाजपुर। पेसवानी

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर टाक समाज द्वारा 24 जुलाई को घाटारानी माता जी के पावन धाम स्थित टाक धर्मशाला में श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समाज के पारंपरिक लहरिया उत्सव, वर्तमान कार्यकारिणी का विदाई समारोह, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, भामाशाहों, एवं विधायक गोपीचंद मीणा का भी सम्मान समारोह आयोजित होगा। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का परिचायक होगा, बल्कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायी अवसर भी बनेगा। टाक समाज हिंडोली के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार टाक ने बताया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना से होगा। इसके पश्चात अतिथि स्वागत, सामाजिक परिचर्चा, विभिन्न सम्मान समारोह और लहरिया उत्सव के साथ कार्यक्रम दिनभर चलेगा। समापन समारोह सायं 5 बजे आयोजित होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए समाज बंधुओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। भोजन निर्माण की जिम्मेदारी राजेंद्र कुमार टाक, सत्यनारायण टाक, दिनेश कुमार टाक को दी गई है, जबकि भोजन वितरण की जिम्मेदारी शैतान सिंह टाक, नंदलाल टाक, राजेंद्र टाक गड़बोदिया, नीतेश कुमार टाक, अमर सिंह टाक, विनोद कुमार टाक को दी गई है।
मंच संचालन का दायित्व भगवत सिंह टाक, श्रीमती पूनम टाक, श्रीमती करुणा टाक को सौंपा गया है। टेंट, लाइट और डीजे की व्यवस्था दीपक टाक, राहुल टाक, रोहित (संजय) टाक, रमेश चंद टाक संभालेंगे। अतिथि सम्मान के लिए रामप्रसाद टाक शाहपुरा, राम अवतार टाक, भेरुलाल टाक, भंवरलाल टाक, चिरंजी लाल टाक, हरिप्रसाद टाक को दायित्व सौंपा गया है। लहरिया उत्सव में महिला अध्यक्ष कन्या देवी, विमला देवी, सीमा देवी, मधु देवी, मुन्ना देवी, हेमा टाक, दुर्गा देवी गुढ़ा अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। चाय-नाश्ते व जलपान व्यवस्था की कमान मनोज कुमार, पवन कुमार, सत्य प्रकाश, रोहित टाक चावंडिया को दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वागत गीत के लिए जय श्री टाक रोपा, पिंकी टाक गांगीथला, अक्षिता टाक चावंडिया, पायल टाक चावंडिया तैयारी कर रही हैं। अतिथि स्वागत में स्वीटी टाक, अमीषा टाक हिंडोली, मोना टाक कोटा, शशिकला टाक, समीक्षा टाक हिंडोली, आस्था टाक और रुद्राक्षी टाक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष कंवरलाल टाक (खारिया मीठापुर) सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, संरक्षक गौतम टाक (नगर पालिका अध्यक्ष मेड़ता सिटी), पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष विजेंद्र टाक (बेंगलुरु), पूर्व महामंत्री राम रतन टाक (जयपुर), पूर्व केंद्रीय भवन समिति अध्यक्ष भगवती लाल टाक (रायला), राजसमंद नगर परिषद सभापति अशोक टाक, क्षेत्रीय अध्यक्ष लादूलाल टाक (चित्तौड़गढ़), हेम सिंह टाक (अजमेर), मगन टाक (उदयपुर), शैलेंद्र टाक (भीलवाड़ा), मनोज टाक (डिग्गी मालपुरा) सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक गोपीचंद मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। यह आयोजन टाक समाज की एकजुटता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बनेगा। समाज की प्रतिभाओं और योगदानकर्ताओं को खुले मंच पर सम्मानित कर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया जाएगा। यह महोत्सव समाज के नवाचार, संस्कृति और एकता का प्रतीक बनेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES