सिंगोली माहेश्वरी धर्मशाला समिति चुनाव में श्री सिंगोली श्याम चारभुजा ग्रुप का दबदबा

पंकज पोरवाल

9 में से 6 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत, जय महेश ग्रुप के 2 प्रत्याशी विजयी, श्री सांवरिया सेठ ग्रुप का खाता नहीं खुला

संदीप पोरवाल अध्यक्ष, ओम प्रकाश लढा मंत्री, राहुल डाड वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|जिले के सिंगोली चारभुजा (मांडलगढ़) स्थित माहेश्वरी धर्मशाला समिति के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में श्री सिंगोली श्याम चारभुजा ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 में से 6 पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया, जय महेश ग्रुप के 2 प्रत्याशी, तथा एक स्वतंत्र प्रत्याशी महावीर प्रसाद तुरकिया विजयी रहे। चुनाव में मैदान में उतरे श्री सांवरिया सेठ ग्रुप का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसके किसी भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। चुनाव परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस परिणाम को माहेश्वरी समाज की धर्मशाला समिति में आगामी कार्यकाल के लिए नई दिशा और नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र कुमार पोरवाल ने बताया की अध्यक्ष पद के चुनाव में संदीप पोरवाल ने 686 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। साथ ही लक्ष्मीनारायण काबरा को 311 व घनश्याम राठी को 196 मत प्राप्त हुए, और 20 मत निरस्त हुए। मंत्री पद के चुनाव में ओम प्रकाश लढा ने 597 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश सोमानी को 558 मत प्राप्त हुुए, जबकि 58 मत निरस्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में विजयी प्रत्याशी राहुल डाड ने सवार्धिक 724 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश मंत्री को 439 मत मिले, और 50 मत निरस्त हुए। संगठन मंत्री पद के चुनाव में विजयी प्रत्याशी कृष्ण गोपाल डागा को 637 मत प्राप्त हुए, साथ ही अन्य प्रत्याशी रहे जगदीश चन्द्र भंडारी को 358 तथा योगेश हेडा को 154 मत प्राप्त हुए, और 63 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में विजयी प्रत्याशी राजेन्द्र मून्द्रडा को 516 मत प्राप्त हुए, वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यनारायण नराणीवाल को 372 तथा शिवनारायण काबरा को 267 मत मिले, तथा 58 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में विजयी प्रत्याशी बालकिशन कालिया को 565 तथा भेरूलाल सोमानी 469 मत प्राप्त हुए, वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश बांगड़ को 297 सत्यनारायण भंडारी को 204, भंवर लाठी को 196, शिव प्रसाद दरक को 177, तथा शंकर लाल सोनी 146 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पद के चुनाव में विजयी प्रत्याशी रहे श्री सिंगोली श्याम चारभुजा ग्रुप के दिनेश नामधराणी 503 तथा स्वतंत्र प्रत्याशी रहे महावीर प्रसाद तुरकिया को 352 मत प्राप्त हुए साथ ही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम तुरकिया को 349, नंदकिशोर नुवाल को 308, नितिन सोडानी को 295, जगदीश प्रसाद अजमेरा को 187 मत मिले। परिणामो की घोषणा के बाद सभी विजय रहे प्रत्याशियो को चुनाव अधिकारी राजेन्द्र पोरवाल के नेतृत्व मे शपथ दिलाई गई। चुनाव परिणामों के बाद श्री सिंगोली श्याम चारभुजा ग्रुप के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन और धर्मशाला के संचालन को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। समाजजनों को अब नई समिति से धर्मशाला के चहुंमुखी विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और समाजहित के कार्यों को गति देने की उम्मीद है। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी समूहों ने समाज की एकता, धर्मशाला के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। अब चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों के सामने इन वादों को धरातल पर उतारने की चुनौती रहेगी। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिरला तथा रामकिशन सोनी सहित केजी राठी, चन्द्रपकाश आगाल, प्रमोद डाड, रामप्रकाश काबरा का विशेष सहयोग रहा।
*श्री सिंगोली श्याम चारभुजा ग्रुप को बहुमत*
श्री सिंगोली श्याम चारभुजा ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप कुमार पोरवाल सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में भाग लिया। ग्रुप के प्रत्याशियों ने मतदाताओं का विश्वास हासिल करते हुए 9 में से 6 पद अपने नाम किए। ग्रुप के प्रमुख विजयी प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल डाड, उपाध्यक्ष पद के लिए बालकिशन कालिया, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र मून्द्रडा, संयुक्त मंत्री पद के लिए दिनेश नामधराणी ने जीत हासिल की।
*जय महेश ग्रुप के दो प्रत्याशी जीते*
दूसरी ओर जय महेश ग्रुप के प्रत्याशियों ने भी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दो पदों पर जीत हासिल की। ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण काबरा तथा मंत्री पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश लढा चुनाव मैदान में थे। परिणाम में जय महेश ग्रुप के दो प्रत्याशी मंत्री ओम प्रकाश लढा व उपाध्यक्ष भेरूलाल सोमानी को विजय मिली।
*सांवरिया सेठ ग्रुप को करारी हार*
चुनाव में श्री सांवरिया सेठ ग्रुप ने वर्तमान अध्यक्ष धनश्याम राठी के नेतृत्व मे सभी प्रमुख पदों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में ग्रुप सफल नहीं हो सका। परिणाम में ग्रुप के एक भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली, जिससे उसका चुनावी प्रदर्शन पूरी तरह निराशाजनक रहा।
*ये रहे उपस्थित*
माहेश्वरी धर्मशाला समिति के चुनाव के दौरान राधेश्याम चेचाणी, अशोक बाहेती, श्रीगोपाल राठी, केजी तोषणीवाल, केदार गगरानी, राजेन्द्र कचोलिया, सत्यनारायण मून्दडा, दिलिप तोषणीवाल, रामराय सेठिया, मानसिंह मुन्दडा, ओम प्रकाश मून्दडा, केदार जागेटिया, सत्यनारायण डाड, गोपाल नरानीवाल, कैलाश मंत्री बेंगु सहित भीलवाडा-चितोड व आसपास के जिलो के कई समाजजन मोजूद रहे।