लघु उद्योग भारती एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला रोजगार जागरूकता शिविर आयोजित

रणवीर सिंह चौहान
भवानीमंडी। स्मार्ट हलचल/लघु उद्योग भारती, इकाई भवानीमंडी एवं जिला उद्योग केंद्र, झालावाड़ के संयुक्त तत्वावधान में होटल नक्षत्र, भवानीमंडी में जिला रोजगार जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला उद्योग केंद्र के जिला महाप्रबंधक श्री शंभू सिंह रावत ने उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं, सब्सिडी तथा स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा एवं नए उद्यमी अपना स्वयं का व्यवसाय एवं उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही उपस्थित सदस्यों की योजनाओं एवं ऋण प्रक्रिया से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य प्रीतपाल सिंह , प्रांतीय संयुक्तसचिव गोविंद बिरला, इकाई अध्यक्ष सी ए प्रकाश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, मोहन भराड़ीया , गोविंद भराड़िया, परमजीत सिंह, राधेश्याम गुप्ता, अजय गुप्ता, अमित राठी, यश नाहर, मनोज अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अरुण गर्ग ने किया।