Homeभीलवाड़ाजयकार समाज ने किया 43 यूनिट रक्तदान

जयकार समाज ने किया 43 यूनिट रक्तदान

Society donated a unit of blood

अतिथियो ने किया रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल/अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास संस्था भीलवाड़ा द्वारा रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन सिंधु नगर भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक कार्यालय प्रभारी पूर्व महामंत्री भाजपा बाबूलाल टांक की अध्यक्षता व पद्मश्री जानकीलाल भांड, प्रदेश महासचिव दुर्गालाल बारेठ, सोहनलाल बागड़वा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। महात्मा गांधी चिकित्सा की ब्लड बैंक टीम के विशेष सहयोग से 43 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया। साथ ही इस दौरान 16 व्यक्तियों को स्वास्थ्य योग्य नहीं होने के कारण रिजेक्ट किया। जिलाध्यक्ष लादूलाल भांड ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गालाल चोधरी, जिलामंत्री जगदीश प्रसाद डोगा, सभाध्यक्ष महादेव बराला, कोषाध्यक्ष भेरूलाल रेवल, प्रदेश मंत्री शंकरलाल चोधरी, सिंगोली श्याम धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लाल बराला, प्रदेश संयुक्त महासचिव राजेंद्र कुमार बराला, देवीलाल जूटक, लादूलाल बारेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश कुमार बागड़वा, सत्यनारायण सगदार, रामपाल डोडा उपस्थित रहे। मानव सेवार्थ रक्तदान करने वाले लादूलाल फोगा, कैलाश कुमार बागड़वा, कुलदीप बारेठ, सूर्य प्रकाश रेवल, किशनलाल बागड़वा, प्रशांत फोगा, किरणदेवी फोगा, अंबालाल चैधरी, नरेश बराला, शिवराज रेवल, दीपक चारण, अशोक कुमार रेवल, राजेंद्र कुमार बराला, राजकुमार रेवल, नारायण हालीमंगा, मयंक बारेठ, दीपक चारण, सुनील रेवल, आनंद कुमार राव, सत्यनारायण बराला, शंकर लाल चारण, दीपक सुंड्यालका, अभिषेक फोगा, गिरिराज सगदार, संतोष पोरवाड, देवीलाल बराला, शनि चारण, कमलेश छमंगा, ओमप्रकाश डोडा, नारायण डोडा, मुकेश कुमार डोडा, अनुज सगदार, योगेंद्र चारण, पप्पू चारण, हेमंत बागड़वा, भेरूलाल रेवल, नरेश सगदार, शिवराज रेवल, महावीर बराला एवं धनराज रेवल ने रक्तदान किया। जिलामंत्री जगदीश प्रसाद डोगा ने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES