कानपुर में बोली मां की ममता – भले ही बाप का हाथ और मेरा जबड़ा तोड़ा लेकिन बेटे को जेल ना भेजना

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|जिस मां उसे जन्म दिया पाल पोसकर बड़ा किया। हर कष्ट और परेशानी सहकर उसको इस काबिल बनाया कि संसार में अपना जीवन सुख पूर्वक व्यतीत कर सके लेकिन उसी नालायक बेटे ने अपने बाप का हाथ और मां का जबड़ा तोड़ दिया ,परंतु मां तो मां होती है। वह जान दे सकती है लेकिनअपने बेटे का अहित नहीं होने दे सकती। मां की ममता के संदर्भ में इस कथन को रावतपुर की शारदा देवी ने भी प्रमाणित किया अपने पति और खुद के साथ बेटे द्वारा किए गए इतने अमानवीय व्यवहार के बाद भी उसने बेटे की पुलिस से शिकायत तो की लेकिन उसे जेल भिजवाने की बात कदापि नहीं मानी और थानेदार से कहा कि कुछ भी हो जाए। भले ही मेरा बेटा मुझे मार डाले लेकिन उसे कभी जेल मत भेजना ,क्योंकि अगर वह जेल चला गया तो उसके बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।
मां की ममता को प्रमाणित करने वाले वाली इस घटना का संबंध रावतपुर थाना क्षेत्र से है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समाधान दिवस पर बुजुर्ग दंपती बेटे की प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंचे। मां शारदा देवी ने बताया कि बेटा अंकित उनके और पति प्रेम प्रकाश के साथ मारपीट करता है। पिटाई में पति का हाथ टूट गया, जबकि उनके जबड़े में चोट आई और दांत हिल गए।
बेटे की धमकियों से डरे दंपती को अपना मकान छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी कमलेश राय से गुहार लगाई कि बेटे को मकान से बाहर कराकर उन्हें अपने घर में सुरक्षित रहने दिया जाए, लेकिन इसी दौरान मां शारदा देवी की एक बात ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। पुलिस ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो मां ने उसे जेल शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि रावतपुर के शिवनगर में उनका मकान है, जो उनके और पति प्रेम प्रकाश के नाम पर है। कुछ दिन पहले बेटे अंकित ने दोनों के साथ मारपीट की थी। इसमें प्रेम प्रकाश का हाथ टूट गया, जबकि शारदा देवी के जबड़े में गंभीर चोट आई और दांत हिल गए।
इस बीच जब पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो शारदा देवी ने उसे जेल भेजने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बेटे को सजा नहीं दिलाना चाहतीं। अगर वह जेल चला गया तो उसके बच्चों का भरण-पोषण कौन करेगा। फिलहाल बहुत अमानवी व्यवहार किए जाने के बाद भी ममता के चलते मां द्वारा बेटे को बचाने का यह प्रकरण क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यद्यपि यहां की यह घटना पहली नहीं है। इसके पहले भी कई बुजुर्ग मां-बाप अपने बच्चों द्वारा मारपीट और प्रताड़ना का शिकार बनाया जा चुके हैं।