न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका

न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए, कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका । इन्होंने बॉन्ड की शर्त का उल्लंघन किया और जबरदस्ती जंतर मंतर में घुसने की कोशिश की और अशांति फैलाने का काम किया

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

स्मार्ट हलचल|दिल्ली-दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को SEM कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। सौरभ और आशुतोष को बेल बॉन्ड तोड़ने के जुर्म में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
जबकि गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे से 5 हज़ार का बेल बॉन्ड भरवाया गया है। इस बेल बॉन्ड इसलिए भरवाया गया है ताकि वो पांच साल तक अशांति न फैलाएं। बता दें कि जंतर-मंतर को हाल ही में प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।