नीरज मीणा
महवा (दौसा), 13 जुलाई। स्मार्ट हलचल/महवा थाना पुलिस ने विशेष प्रजाति के कछुए की खरीद-फरोख्त के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से 2 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी महवा के सुपरविजन में थानाधिकारी महवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने 21 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने विशेष प्रजाति के कछुए को कम कीमत में खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने का झांसा देकर उससे 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में महवा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी संतो देवी (50 वर्ष) निवासी बावरिया बस्ती, जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसके कब्जे से 2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा उनसे जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
महवा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच, ऊंचे मुनाफे या दुर्लभ जीव-जंतुओं की खरीद-फरोख्त के नाम पर दिए जाने वाले झांसे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना
