सिखवाल ब्राह्मण समाज की बैठक में निर्णय: 29 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि श्रृंग ऋषि जयंती

 

प्राचीन नवग्रह मंदिर परिसर में आयोजित हुई आवश्यक बैठक, समाज के उत्थान और प्रगति पर हुआ मंथन; सामूहिक महाआरती और भोज का होगा आयोजन

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|स्थानीय प्राचीन नवग्रह मंदिर एवं नवीन तिरुपति बालाजी मंदिर प्रांगण में सिखवाल ब्राह्मण समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीष व्यास द्वारा किया गया।

पूर्व अध्यक्ष मनीष व्यास ने बताया कि बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों ने समाज की प्रगति, शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान और एकता को लेकर अपने-अपने विचार व महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन के सामने रखे। इस दौरान समाज को संगठित करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

गुरु पूर्णिमा पर होगा मुख्य आयोजन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाज के आराध्यदेव महर्षि श्रृंग ऋषि की जयंती को भव्य और सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। उत्सव के तहत सर्वप्रथम सभी समाज बंधु एकत्रित होकर सामूहिक रूप से श्रृंग ऋषि जी की महाआरती करेंगे और उन्हें भोग अर्पित करेंगे। इसके पश्चात समाज के सभी लोगों के लिए सामूहिक भोज (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में भारी संख्या में मातृशक्ति व युवा रहे मौजूद
बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी, कैलाश शर्मा, मुकुट उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष छोटू लाल शर्मा, सत्तू तिवाड़ी, गणपत शर्मा, सत्यनारायण उपाध्याय, कमल त्रिपाठी, गोपाल व्यास, रामकरण शर्मा, रामनारायण शर्मा, राजेश त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, आलोक उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी, नितिन उपाध्याय, सुमित तिवाड़ी, मनोज श्रृंगी, आनंद तिवाड़ी और तपेंद्र व्यास उपस्थित थे।

वहीं महिला संगठन की ओर से मधुलता उपाध्याय, सुधा नागला, शर्मिला त्रिपाठी, प्रतिभा उपाध्याय और मोना त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु, महिलाएं एवं युवा साथी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर अध्यक्ष महोदय की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।