खेल शारीरिक मानसिक विकास के आवश्यक – विधायक खंडेलवाल

लटाला में 70 वीं मांडलगढ़ वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
काछोला 13 सितम्बर – स्मार्ट हलचल|खेल शारीरिक मानसिक विकास के लिए अहम है और खेल हमें अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ाना सिखाती है यह बात लटाला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 70 वीं मांडलगढ़ वृत स्तरीय खेलकूद,जिम्नास्टिक,एथेलेटिक्स,साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कही उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व प्रदान करते हुए निरंतर भाग लेने को कहा और कहा कि टीम वर्क से खिलाड़ियों में निर्णय लेने कि क्षमता का विकास होता है।समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा सहसंयोजक संदीप सोनी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए खेल बेहतरीन टॉनिक है,खेल में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना और हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।इस अवसर पर गोर्वधन लाल वैष्णव,कैलाश तेली,उदय लाल धाकड़, सरथला पीईईओ इन्द्रसहाय मीणा,योगेश मालू,भाग चंद धाकड़,शंभू धाकड़,मिश्री दास वैष्णव,मदन लाल धाकड़,रामपाल धाकड़,बंशी लाल धाकड़,बालमुकुंद मालू, सहित आदि उपस्थित थे।सभी अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान राजमल रेगर,विमलेश वैष्णव,एसएमसी अध्यक्ष मिश्री दास वैष्णव,उपसरपंच उदय लाल धाकड़ ने किया। प्रतियोगिता की जानकारी ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी लादू लाल तेली ने दी और बताया कि प्रतियोगिता में छात्र टीम की 24 व छात्रा टीम की 16 टीमों ने भाग ले रहे जिसमें 375 खिलाड़ी कबड्डी,खो खो,जिम्नास्टिक,एथेलेटिक्स,साहित्यिक वी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है।
ध्वजारोहण कर की शुभारंभ घोषणा विधायक खंडेलवाल ने ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी लादू लाल तेली,मुख्य तकनीकी सलाहकार अरुण शर्मा,सहायक तकनीकी सलाहकार कैलाश चौधरी,पारस खटीक ने प्रतियोगिता ध्वजारोहण की रस्म अदा करवाई और विधायक ने 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।