(पंकज पोरवाल)
17 में से 14 मत पाकर पेडिवाल अध्यक्ष निर्वाचित, सुनील कुमार लोढा को मिले 3 वोट, अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|श्री भोपाल क्लब, भीलवाड़ा के वर्ष 2026 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय पेड़ीवाल ने शानदार जीत दर्ज की। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट कुणाल ओझा ने उन्हें क्लब का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 मत पड़े और सभी मत वैध पाए गए। इनमें संजय पेड़ीवाल को 14 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार लोढा को 3 मत प्राप्त हुए। इस तरह पेड़ीवाल ने 11 मतों के स्पष्ट अंतर से जीत हासिल की। परिणाम की घोषणा के बाद क्लब सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पेड़ीवाल को बधाई दी। निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट रोशन साल्वी ने बताया कि अन्य पदों पर निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्येक पद पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहा। इसके चलते सभी संबंधित प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जैन, सचिव पद पर अनिल कुमार दासोत, सहसचिव पद पर राजेन्द्र जैन तथा कोषाध्यक्ष पद पर परमानंद मोतीयानी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश चन्द्र कोठारी एवं पुनीत कुमार सिंह को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर हुए सीधे मुकाबले में पेड़ीवाल को मिले 14 मतों ने चुनाव का रुख स्पष्ट कर दिया। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी हो गया।