श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन 10 मई 2026 रविवार से

शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|वैर भोपर रोड नगर पालिका के पीछे बरकत वाले हनुमान जी मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। दिनांक 10 मई से 16 मई 2026 तक व्यास पीठ से कथा वाचक संजय शर्मा शास्त्री कथा का वाचन 12.15 पीएम से 5.30 पीएम तक करेंगे जिसमें 10 मई को प्रातः कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर निकाली जायेगी । आयोजकों ने बताया कि 17 तारीख को हवन एवं पूर्णाहुति के बाद प्रसादी वितरण होगा। कार्यक्रम सैनी महिला कीर्तन मंडल एवं सर्व समाज द्वार आयोजित किया जा रहा है। रात्रि के समय श्रद्धालुओं द्वारा हरि कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया है।